पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में मंगलवार को मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी-2025 और मंडल स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी-2025 का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी मंडल के चारों जिले के जिला स्तरीय विजेताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गणेश मौर्या और रागिनी पटेल को प्रथम स्थान मिला। शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में राजकीय क्वींस कॉलेज के गणेश मौर्य ने प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शीतल पाल को दूसरा स्थान मिला। ऐसे ही जूनियर वर्ग में लाल बहादुर बालिका इंटर कॉलेज चंदौली की रागिनी पटेल को प्रथम और राजकीय हाईस्कूल बौलिया के अभिनव मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में बीएचयू के डॉ. मनोज श्रीवास्तव, यूपी कॉलेज के डॉ. तुमुल सिंह, डायट सारनाथ से डॉ. प्रिंस गुप्ता, नीलिमा राय, अमित कुमार दुबे, ओमकार सिंह, हरगोबिंद पुरी मौजूद रहे।