फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संभव की जनसुनवाई में आई 13 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को संभव की जनसुनवाई में कुल 13 शिकायतें आई। महमूरगंज के आनंद कुमार ने मोहल्ले के मैनहोल का चैंबर ध्वस्त होने की शिकायत की। कहा कि इससे काफी दिक्कत हो रही है। इस पर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी शिखा मौर्य ने समाधान के लिए आश्वस्त किया। सुसुवाही के रंजीत कुमार वर्मा ने जलभराव, अवलेशपुर की दीपारानी और अमन ने पोखरा ओवरफ्लो की शिकायत की। शिवपुर की रजिया कासिम ने निगम के आवास के ऊपर अतिक्रमण, सुंदरपुर के दिनेश कुमार ने रास्ते पर अतिक्रमण, सारनाथ के मनोज कुमार सैनी ने अवैध निर्माण, राजादरवाजा के जसवंत मिश्रा ने सड़क पर अतिक्रमण करने पर विवाद से जुड़ी शिकायत की। टड़वा गाजीपुर के कैलाश चंद्र ने पेंशन व पीएफ भुगतान, कोनिया की रिंकी गुप्ता ने नामांतरण, जियापुरा के मोहम्मद इस्लाम ने आवंटित दुकानों के अनुबंध, औरंगाबाद के संतोष कुमार सिंह ने कंप्यूटर में नाम दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई। सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें