फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऋतु पुष्पों से महका मां सिद्धिदात्री का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धिदात्री माता गली में विराजमान मां सिद्धिदात्री के प्राचीन मंदिर में पुरुषोत्तम मास की अष्टमी तिथि पर सोमवार को आध्यात्मिक छटा बिखरी। इस अवसर पर आदि शक्ति मां सिद्धिदात्री का पुष्पों (मौसमी फूलों) से अत्यंत मनमोहक और भव्य शृंगार किया गया। भोर से ही मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। वैसे तो इस मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि के नौवें दिन और पुरुषोत्तम मास की इस विशेष तिथि पर यहां दर्शन-पूजन का विशेष और कोटि-गुना फल देने वाला महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें