फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह शुरू हो जाएगा अलईपुरा सीएनजी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गेल इंडिया अगले महीने वैष्णव सीएनजी स्टेशन अलईपुर को शुरू कर देगा। सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार है और बाट माप विभाग से स्टंपिंग कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, नदेसर स्थित होटल ताज के पास और चितईपुर स्थित एचपीसीएल स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। इसे सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शहर में कुल 10 सीएनजी स्टेशन खोले जाने हैं। गेल के चार सीएनजी स्टेशन रिंग रोड स्थित हरहुवा, आईओसीएल के तरना, सिगरा व डीएलडब्ल्यू में चल रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में भेलूपुर, पांडेयपुर, बाबतपुर, करखियांव में स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है। दो का काम पूरा हो चुका है और उन्हें शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, गेल इंडिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक वाहनों को सीएनजी में बदलने का दिशा निर्देश किया जाए, ताकि शहर के प्रदूषण में कमी लाई जा सके। उप महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि जल्द से जल्द दोनों सीएनजी स्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा। शहर में करीब 3000 ऑटो सीएनजी से चल रहे हैं।
शवदाहगृह बताएगा हरिश्चंद्र घाट का इतिहास
हरिश्चंद्र घाट स्थित प्राकृतिक गैस शवदाह गृह के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। यहां भगवान शंकर की लगभग चार फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। दीवारों पर राजा हरिश्चंद्र व घाट से जुड़ी कथाओं का उल्लेख किया गया है। गेल इंडिया इस कार्य को करा रहा है, जिसका उद्देश्य घाट की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही यहां के इतिहास से लोगों को रूबरू कराना है। यह शवदाह गृह लगभग एक साल पहले शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें