फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए जारी हुए सैकड़ों टोकन, फिर भी लक्ष्य को पाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी क्रय केंद्रों से किसानों की उदासीनता और लक्ष्य से कम गेहूं के क्रय को देखते हुए विपणन विभाग ने किसानों के घर घर जाकर गेहूं की खरीद छह जून से शुरू की है। इसके साथ गेहूं क्रय की समय सीमा 25 से 30 जून तक बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण इस साल एक अप्रैल की बजाय 15 अप्रैल से जनपद के 35 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई। 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। 814 किसानों ने सभी केंद्रों से टोकन लिया। जिनमें 10 जून तक 514 किसानों ने ही 1883 मीट्रिक टन गेहूं का विक्रय किया। पिछले वर्ष इसी समयावधि में 11239 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। इस वर्ष 15 जून तक 15000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है। जो अब पूरा होता नहीं दिख रहा। अब विभाग के कर्मचारी 10 किसानों के घर जाकर गेहूं की खरीद कर चुके हैं।
इनसेट-----
फोन करने पर घर जाएंगे कर्मचारी
जिला विपणन विभाग अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि केंद्र पर खरीद तो होगी ही किसानों से डोर टू डोर गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों के फोन करने पर विभाग के कर्मचारी किसानों के घर जाकर सरकारी मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रहे हैं। इसके लिए विभाग ने सरकारी नंबर 7839565147 भी जारी किया है। जिस पर किसान फोन करके सरकारी समर्थन मूल्य पर घर बैठे अपना गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन

------
बाजार में कीमत ज्यादा होने से क्रय केंद्र पर नहीं जा रहे किसान
किसानों के अनुसार बाजार में गेहूं की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा है। व्यापारी घर आकर दो हजार रुपये क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं, जबकि क्रय केंद्र पर जाने पर भाड़ा भी लगता है और 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य मिलता है। वहीं कुछ किसान गेहूं के मूल्य में आगे बढ़ोत्तरी के उम्मीद में गेहूं नहीं बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें