फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit varanasi: सजाए जाएंगे काशी के फ्लाईओवर और फुट ओवरब्रिज, नगर निगम को मिला करोड़ों का बजट

Fri, 17 Feb 2023 08:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम की ओर से शहर में लैंड स्केपिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा हार्टिकल्चर से जुड़े कार्य कराने की योजना है। सड़क किनारे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग व फव्वारे की व्यवस्था होगी। गंगा घाटों पर पर फसाड लाइटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम को चार करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस धनराशि से शहर के सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। शहर को सजाने संवारने में स्थानीय संस्थाओं की मदद ली जाएगी। इसके लिए कई संस्थाओं से संपर्क किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू के बीच पड़ने वाले सभी फ्लाईओवर और फुट ओवरब्रिज सजाए जाएंगे। 

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में लैंड स्केपिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा हार्टिकल्चर से जुड़े कार्य कराने की योजना है। सड़क किनारे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग व फव्वारे की व्यवस्था होगी। गंगा घाटों पर पर फसाड लाइटिंग कराई जाएगी। यही नहीं शहर की ब्रांडिंग कराने की पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर कराया गया है। जल्द ही ये सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए नगर निगम स्तर पर बैठक हो गई है। अलग-अलग कार्यों को कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण में शहर से अतिक्रमण हटवाने का कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि जी-20 की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अभी चार करोड़ रुपये मिले हैं। टेंडर कराया गया है। मिली धनराशि से बाबतपुर से विश्वनाथ मंदिर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बीएचयू तक सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें