प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से 186 सड़कों की तस्वीर के साथ जानकारी प्रशासन को दी गई थी। ये ऐसी सड़कें थीं, जिन पर गड्ढे हैं। ऐसे में इसे सभी संबंधित विभागों को सही कराने के लिए कहा गया था, जिसके बाद सभी विभागों ने अल्पकालीन और दीर्घकालीन श्रेणी में बांटकर सही कराने के लिए काम शुरू किया है। अल्पकालीन सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है, जबकि दीर्घकालीन सड़कों को सही कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।