फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit 2023: तथागत की प्रथम उपदेश स्थली पहुंचे जी20 देशों के मेहमान, होटल से सारनाथ तक बना ग्रीन कॉरिडोर

Tue, 13 Jun 2023 11:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के विकास मंत्री सहित करीब 200 मेहमान वाराणसी दौरे पर हैं। सोमवार सुबह सभी सारनाथ भ्रमण करने पहुंचे हैं। दोपहर में मेहमान दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
सारनाथ पहुंचे जी20 देशों के मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के विकास मंत्री सहित करीब 200 मेहमान वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह सभी तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करने पहुंचे हैं। वहां प्राचीन खंडहर, स्मारकों, धमेख स्तूप, उपदेश स्थल और संग्रहालय आदि को देख रहे हैं। साथ में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


यहां जलपान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है। इसके बाद सभी मेहमान आज दोपहर में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मेहमानों के आज के कार्यक्रम के मद्देनजर नदेसर स्थित होटल से सारनाथ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। कोई भी वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर पाएंगे।

आशापुर चौराहे से सिंहपुर अंडरपास तिराहे तक नो इंट्री जोन घोषित किया गया है। साथ ही शहर में अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग चौकी सारनाथ म्यूजियम से लेकर धम्म स्तूप मेन गेट तक व साइबर थाना परिसर में है।वहीं, सामान्य पार्किंग रंगोली तिराहा से महाबोधि इंटर कॉलेज तक दाहिनी तरफ है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विकास मंत्रियों की बैठक में इन प्रस्तावों पर बनी सहमति, तस्वीरों में देखें जी-20 सम्मेलन

बेटियों के आगे बढ़ाने की मुहिम को जी20 देशों ने सराहा

टीएफसी में लगी प्रदर्शनी को देखते जी-20 देशों के मेहमान - फोटो : अमर उजाला
जी20 देशों के विकास मंत्रियों ने सोमवार को सतत विकास के भारतीय मॉडल व जीवनशैली को सर्वश्रेष्ठ बताया और इसे अपनाने पर जोर भी दिया। सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने की जीवन शैली पर हुई चर्चा में कहा गया कि लैंगिक समानता एक मौलिक मानव अधिकार है। सभी महिलाओं और लड़कियों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए सशक्त बनाना होगा।
विज्ञापन

भारत में महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को विस्तार से बताया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, मिशन पोषण, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, सुकन्या समृद्धि योजना, और परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी पहल ने भारतीय महिलाओं के जीवन को बदल दिया है। भारत के इन प्रयासों को जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने खूब सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें