फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Varanasi: गंगा आरती देख निहाल हुए जी20 के डेलीगेट्स, शंखनाद से हुआ स्वागत, लोकनृत्य पर जमकर थिरके

Tue, 18 Apr 2023 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 सम्मेलन के मेहमानों का नमो घाट पर परंपरागत तरीके से स्वागत हुआ। नृत्य कर रहे कलाकारों के साथ मेहमान भी थिरकने लगे। इसके बाद वह क्रूज पर सवार होकर दशाश्मवेध घाट पहुंचे। आरती के दौरान मेहमानों के लिए विशेष शंखनाद हुआ। 
 
विज्ञापन
गंगा आरती देख निहाल हुए जी20 के डेलीगेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन के मेहमानों ने सोमवार को गंगा की अलौकिक आरती देखी। इससे पहले नमो घाट पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत हुआ। नृत्य कर रहे कलाकारों के साथ मेहमान भी थिरकने लगे। इसके बाद वह क्रूज पर सवार होकर दशाश्मवेध घाट पहुंचे। आरती के दौरान मेहमानों के लिए विशेष शंखनाद हुआ। 

विज्ञापन


बता दें कि 17 अप्रैल से वाराणसी में जी20 का आगाज हो गया है। भारत समेत दुनिया के 20 विकासशील देशों में वैश्विक कृषि के विकास का नया रोडमैप वाराणसी में तैयार होगा। 19 अप्रैल तक चलने वाले जी-20 सम्मेलन में कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान आदि मुद्दों पर सभी देशों के कृषि वैज्ञानिक मंथन करेंगे। नदेसर स्थित तारांकित होटल में 17 अप्रैल को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
 

विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे जी-20 के मेहमान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि काशी से दुनिया भर में एक अभियान शुरू किया जा रहा है। मां अन्नपूर्णा की नगरी काशी से विश्व को उनके खान-पान से स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाएगा। भारत सरकार वाराणसी से पोषण, खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ाने का प्रस्ताव दुनिया के सामने रख रही है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक व सचिव संजय ने बताया कि सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन व वैश्विक व्यापार संगठन सहित कृषि के क्षेत्र में काम करने वाली कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें