फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया और नदेसर फ्लाईओवर का सर्वे शुरू

Mon, 10 Apr 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Flyover
विज्ञापन
फुलवरिया और नदेसर से रवींद्र पुरी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का सर्वे सेतु निगम ने शुरू कर दिया है। इसके लिए कानपुर और लखनऊ की टीम को लगाया गया है। कानपुर की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। लखनऊ की टीम एक-दो दिन में बनारस आएगी। फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर के विस्तारीकरण कार्य के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। यह फ्लाईओवर शिवपुर के अतुलानंद स्कूल से होते हुए जेल रोड से वरुणा नदी, छावनी, फुलवरिया, लहरतारा, मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर से नरिया तक बनाने की योजना है। इसी प्रकार नदेसर से रवींद्र पुरी तक फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसका सर्वे शुरू हो चुका है। यह फ्लाईओवर अंधरापुल, तेलियाबाग, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा, भेलूपुर होते हुए रवींद्रपुरी तक बन सकता है। सेतु निगम के अधिकारियों ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों फ्लाईओवर की तस्वीर साफ होगी। हाल ही में लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में नदेसर से रवींद्रपुरी तक फ्लाईओवर और फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर कार्य को स्वीकृति मिली है। वहां से लौटने के बाद कमिश्नर ने बताया था कि मार्च 2019 तक इसे पूरा करना है।
विज्ञापन

 
   रिंग रोड जल्दी बनाने के लिए शासन की सख्ती के बाद छुट्टियों में भी मुआवजा बांटा जा रहा है। रविवार को भूमि अध्याप्ति कार्यालय में मुआवजा बांटा गया। अब तक मुआवजे के तौर पर 94 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 260 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं। शासन ने एक महीने में मुआवजा बांटने का निर्देश दिया है। किसानों के विरोध की वजह से रिंग रोड निर्माण कार्य रुका हुआ है। किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाले जाने के साथ ही मुआवजा बांटने का काम भी तेज कर दिया गया है। रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के बदले में 2200 किसानों को मुआवजा बांटना है। अभी1200 किसानों को मुआवजा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें