फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी टूटने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा निवासी एक युवक ने रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की भोर में मां छठ पूजा के लिए उसे जगाने गई तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा निवासी विनोद कुमार गुप्ता 24 की शादी जाफरपुर में तय हुई थी। पांच दिसंबर को शादी की तारीख भी निर्धारित हो गई थी। इस बीच रविवार को लड़की पक्ष से शादी टूटने की जानकारी दी गई। इसके बाद विनोद अपनी मां आशा देवी के साथ लड़की के घर भी गए, लेकिन बात नहीं बनी। वहां से लौटने के बाद रविवार की रात विनोद खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की भोर में मां आशा देवी उसे छठ पूजा पर चलने के लिए जगाने गई तो बांस से रस्सी के सहारे वह लटक रहा था। बेटे को फंदे पर लटकता देख मां के होश ही उड़ गई। मुंह से चीख निकली और वह भी मौके पर बेहोश हो गई। चीख सुन कर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और अंत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और उसकी दो बहन बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें