फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नए साल से गंगा में सीएनजी से चलेंगी नौकाएं, एक करोड़ की लागत से 51 नावों में लगेगी सीएनजी

Fri, 18 Dec 2020 04:37 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
खिड़किया घाट पर बन रहा सीएनजी स्टेशन।
विज्ञापन

वाराणसी में नए साल पर नाविकों को सीएनजी की नौकाओं के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नई सौगात देने जा रहे हैं। खिड़किया घाट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीएनजी स्टेशन को तैयार किया जा रहा है। नए साल से गंगा में सीएनसी नौकाओं का संचालन शुरू होगा। पहले फेज में करीब 51 नौकाओं में सीएनजी इंजन लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा को हर तरह से प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया है। गेल इंडिया ने कार्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिल्टी प्रोजेक्ट के तहत इस काम का जिम्मा लिया है। लगभग 34 करोड़ के बजट से 17 सौ छोटी और बड़ी नावों में सीएनजी इंजन लगाया जाएगा। छोटी नाव पर करीब 60 से 70 हज़ार का खर्च आएगा। वहीं  बड़ी नाव और बजरा पर लगभग दो लाख या उससे अधिक की लागत लगेगी। बता दें कि लागत का एक छोटा सा भाग नाविकों से भी लिया जाएगा जो कि बहुत कम होगा। इसके साथ ही जिस नाव पर सीएनजी आधारित इंजन लगेगा, उस नाविक से डीजल इंजन वापस ले लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गेल इंडिया के उप महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में करीब एक करोड़ की लागत से 51 नौकाओं में सीएनजी इंजन लगाए जाएंगें। इसके लिए घाट पर ही डाटर स्टेशन बन रहा हैं। जेटी पर डिस्पेन्सर भी लग गया है। जो लगभग पंद्रह दिनों में चालू हो जाएगा। नाविकों के लिए नगर निगम सख्त नियम लागू कर रहा है जिसमें लाइसेंस देते समय प्रशासन ये सुनिश्चित कराएगा कि नौकाओं पर रेडियम की पट्टी लगी हो ताकि नौकाएं कम रोशनी में भी दिख सकें और दुर्घटना न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें