फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेयपर से आशापुर तक गरजा बुलडोजर

Wed, 23 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग ने मंगलवार को पांडेयपुर से आशापुर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। लोगों के विरोध के बावजूद एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण ढहा दिए गए। करीब तीन घंटे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति मची रही। इसी बीच डग्गामार वाहनों की भी धरपकड़ शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पांडेयपुर और आशापुर में 40 आटो और मैजिक का चालान किया गया। दोपहर बाद टीम कैंट पहुंची। पुलिस को देखते ही डग्गामार ऑटो भाग निकले। सड़क पर खड़े होकर सवारी बैठाने के आरोप में 12 रोडवेज बसों का भी चालान किया गया। कुल 58 वाहन सीज, 12 रोडवेज बसों समेत 250 का चालान किया गया।
एसपी ट्रैफिक डॉ. बीएन तिवारी के नेतृत्व में दिन में करीब ग्यारह बजे नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारी बुलडोजर लेकर पांडेयपुर पहुंचे। चौराहे के आसपास सड़क और पटरी पर दूकान लगाने वालों को खदेड़ दिया गया। जिन दूकानदारों के छज्जे दूकान से बाहर निकले थे उन्हें तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 बुलडोजर की मदद से टीन शेड भी उखाड़ दिए गए। चौराहे के आसपास के अलावा आजमगढ़ रोड पर भी अभियान चलाया गया। फ ल बेचने वालों को भी भगा दिया गया। इसके अलावा चौराहे पर झुंड में खड़े होकर सवारी भर रहे ऑटो का भी चालान किया। इसके बाद टीम पहड़िया और फिर यहां से आशापुर पहुंची।
 आशापुर में क्षेत्रीय कारोबारियों ने टीम को घेर लिया। लोगाें को खदेड़ कर बुलडोजर से आठ अवैध निर्माण ढहाए गए। करीब घंटे भर तक आशापुर में अफराफरी की स्थिति रही। यहां भी कुछ ऑटो का चालान किया गया। इसके बाद टीम कैंट स्टेशन के सामने पहुंची।
दो रोडवेज बसें सड़क पर खड़ी होकर सवारी भर रही थीं जिसकी वजह से जाम लगा था। दोनों बसों का चालान कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक डॉ. बीएन तिवारी ने बताया कि डग्गामार वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें