फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाईन सिटी कंपनी के चार लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्लाट देने के बहाने महिला से एक लाख रुपये जमा कराने और बाद में कुछ न मिलने के मामले में शुक्रवार को शाईन सिटी कंपनी के चार लोगों के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। गौरतलब है कि शाईन सिटी कंपनी के सीएमडी सहित अन्य के खिलाफ जिले के थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। मढ़वा, लमही की रहने वाली शशिकला के अनुसार शाईन सिटी का कर्मचारी सोनभद्र निवासी आलोक सिंह गांव में घूम-घूम कर कंपनी के द्वारा सस्ते दर में प्लाट बेचने और एक लाख रुपये निवेश करने पर चार हजार रुपये प्रतिमाह वापसी का प्रचार कर रहा था। उसकी बातों के झांसे में आकर उन्होंने भी एक लाख रुपये जमा कर दिया। आलोक ने उन्हें जेपी मेहता स्कूल के समीप स्थित कंपनी के कार्यालय में बुलाकर सूर्यकांत, अच्छेलाल, अमरदीप और अन्य लोगों से मिलवाया। एक बार चार हजार रुपये मिले, उसके बाद सभी लोग कार्यालय बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें