फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी की आरोपी महिला कॉलोनाइजर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में वांछित नंद नगर कॉलोनी निवासी कॉलोनाइजर नीतू त्रिपाठी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि उसकी फर्म का पार्टनर रवींद्र कुमार मौर्या पहले से ही जेल में बंद है। इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2019 को नीतू पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अजय शुक्ला और नीलम सिंह की टीम के साथ नीतू को घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उस पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में लंका, कैंट और रोहनिया सहित अन्य थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नीतू सितंबर 2018 में भी चर्चा में आई थी। करौंदी क्षेत्र में नीतू और उनके वाहन चालक पर फायरिंग की गई थी। जानलेवा हमले में नीतू और उसका ड्राईवर घायल हुए थे। वह पार्टनर रवींद्र कुमार मौर्या की पत्नी के साथ ही फर्म के एक अन्य पार्टनर से विवाद और मुकदमेबाजी को लेकर भी बीते दिनों में खासी चर्चाओं में रहीं। नीतू और दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा एक-दूसरे की शिकायत डीएम और एसएसपी से भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें