फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम प्रसंग में दोस्त को मारी गोली...मरा समझकर भाग गए, बहाना बनाकर बुलाया था; आरोपियों को खोज रही पुलिस

Mon, 13 Apr 2026 09:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: एनएच-31 से वेल्सी पाह बृजमोहन के डेरा जाने वाले मार्ग से आगे गंगा की रेती के पास रविवार रात बक्सर निवासी युवक को उसके ही दोस्त़ चार गोली मारने के बाद बाइक से भागने में सफल रहे थे। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था, वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: नरहीं थाना क्षेत्र में गंगा रेती के पास रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात में बक्सर निवासी 20 वर्षीय आर्यन यादव को उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आर्यन को पहले सीएचसी नरहीं ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के पिता कपिलदेव सिंह यादव की तहरीर पर बम उर्फ अविनाश यादव और बब्लू यादव, निवासी नोनिया थाना मुफ्फसिल बक्सर, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के पिता कपिलदेव सिंह यादव की तहरीर पर बम उर्फ अविनाश यादव और बब्लू यादव, निवासी नोनिया थाना मुफ्फसिल बक्सर, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रविवार रात तीनों युवक बक्सर से भरौली पहुंचे और साथ में बैठकर बीयर पी। इसके बाद बम यादव ने किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर आर्यन को सोहांव की ओर बुलाया। गंगा नदी जाने वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने पिस्टल से आर्यन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। हमलावरों को लगा कि आर्यन की मौत हो गई है, जिसके बाद वे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने देर रात ही बक्सर में दबिश दी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता इलाका
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली, उजियार, सोहांव और कोटवा नारायणपुर इलाकों में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार के अपराधी इन इलाकों को सुरक्षित ठिकाना मानकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं।

कुछ दिन पहले कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात शव भी मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बदलते हालात में यह साफ दिख रहा है कि अपराधियों का पैटर्न बदल चुका है और वे अब यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस के सामने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें