फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी है', काशी के मुस्लिमों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए की दुआख्वानी

Sat, 10 May 2025 05:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में रहा। ज्ञानवापी सहित प्रमुख स्थानों पर मुसलमानों का जुटान हुआ। मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने इस हमले को पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया है।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज अदा कर नमाजियों ने हिंदुस्तान की सलामती और भारतीय सेना का आत्मबल बढ़ाने की दुआ मांगी। नमाजियों ने पाकिस्तान को चुनौती भी दी। नमाजियों ने पाकिस्तान की नापाक हरकत की निंदा करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने की मांग भी उठाई। मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी की सदारत में मुस्लिम समाज ने देश की अखंडता और अमन की दुआ मांगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को शहर भर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर नमाजियों ने खुदा की बारगाह में भारतीय सेना की सलामती और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए दुआख्वानी की। ज्ञानवापी में सुरक्षा इंतजाम के बीच नमाज शुरू हुई। यहां मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि जुमे की नमाज के दौरान हम सभी नमाजियों ने मुल्क की तरक्की और सलामती की दुआएं की हैं। 

कहा कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं जो मुल्क दहशतगर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं, उनसे यही कहूंगा कि ऐसी नापाक और गंदी हरकत करना बंद करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे हमारे मुल्क में जानमाल का नुकसान हो और उसका अमन चैन छिने। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और अपने मुल्क को बचाने के लिए हम भी पूरी ताकत रखते हैं। सेना पाकिस्तान को एकदम सही जवाब दे रही है और हम अपनी सेना को इसके लिए बधाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुफ्ती हारुन रशीद नक्शबंदी ने उस्मानिया मस्जिद में नमाज के बाद हुई दुआ में मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व हुई तकरीर में लोगों से कहा कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मुल्क की बेहतरी के लिए दुआ करें। जामा मस्जिद नदेसर में भी खासतौर से मुल्क की बेहतरी और भारतीय सेना के जवानों की हिफाजत के लिए दुआ की गई।

हाजी फरमान हैदर ने कहा कि इस बार पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देनी चाहिए। बहुत दिनों से उसने हमारे देश में खलल मचा रखा है। देश का हर मुसलमान पाकिस्तान की कायराना हरकत के खिलाफ है। अब उनको नेस्तानाबूद करने का समय आ चुका है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेने का यह सही समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें