संपूर्णानंद संस्कृत विवि के आधुनिक भाषा और भाषा विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को फ्रेंच भाषा के छात्रों की ओर से विश्व फ्रांसीसी दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। काव्य पाठ, साहित्य लेखन, क्विज प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रोफेसर स्रंग्धरा शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन फ्रेंच उच्चतर डिप्लोमा के छात्र अवनीश कुमार राय, उन्नति जायसवाल, शौर्या, लकी एवं अनुराग ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर विद्या कुमारी चंद्रा, प्रोफेसर विधु द्विवेदी,डॉ. सोहन कुमार, डॉ. सुमीता, डॉ. रानी द्विवेदी मौजूद रहे।