BHU Hospita: आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीज अब बिना किसी खर्च अपना एक्सरे करवा सकेंगे। एक्सरे करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर और मरीज के मोबाइल पर उसकी फिल्म भी मिल जाएगी। अब तक यह व्यवस्था केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए की गई थी लेकिन अक्षय तृतीया से सभी मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
डॉक्टर भी मोबाइल वाली रिपोर्ट से देखकर उपचार करेंगे। हालांकि अगर कोई मरीज चाहेगा तो वह फिल्म भी ले सकेगा लेकिन इसके लिए निर्धारित फीस देनी होगी।
ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन इमरजेंसी और ओपीडी मिलाकर एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। जरूरत के हिसाब से आधे से अधिक मरीज को डॉक्टर एक्सरे लिखते हैं।