फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 500 छात्राओं के लिए निशुल्क सिलाई-कंप्यूटर केंद्र का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
गीता मंदिर स्थित अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाट करते महंत शं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र ट्रस्ट ने गीता मंदिर में निशुल्क सिलाई और कंप्यूटर केंद्र का शुभारंभ किया है। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने फीता काटकर इन केंद्रों का उद्घाटन किया। इस पहल से 500 से अधिक छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के अवसर मिलेंगे। लड़कियां यहां सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करेंगी। कक्षाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बैच बनाकर संचालित होंगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।
विज्ञापन

पहले से चयनित छात्राएं सिलाई के लिए एक साल और कंप्यूटर के लिए छह महीने का कोर्स करेंगी। कोर्स पूरा होने पर सिलाई सीखने वाली छात्राओं को निशुल्क सिलाई मशीन दी जाएगी। कंप्यूटर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट के इस कदम से क्षेत्र की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलेगा। महंत शंकरपुरी ने बताया कि शिक्षित होने के बाद उपकरण भी निशुल्क दिए जाते हैं, ताकि छात्राओं को मशीन खरीदने की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें