ज्योतिष विद्या के सम्यक और सरल ज्ञान के लिए शास्त्रार्थ महाविद्यालय दशाश्वमेध में ज्योतिष शिविर का निशुल्क आयोजन 16 अप्रैल से होगा। सप्ताहव्यापी इस आयोजन में पंचांग और कुंडली निर्माण के बारे में बताया जाएगा और इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संस्था के प्राचार्य व संयोजक डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि ज्योतिष आचार्य संजय उपाध्याय शिविर का संचालन करेंगे। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। समापन पर सभी को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। निशुल्क नामांकन के लिए महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।