फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: केवाईसी और पैन अपडेट करने के नाम पर 5.24 लाख की ठगी, पुलिस ने सीज कराए 4.45 लाख रुपये

Sat, 08 Jul 2023 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में केवाईसी और पैन अपडेट करने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। हनुमान फाटक निवासी बुजुर्ग उमाशंकर से जालसाज ने पांच लाख 24 हजार 998 रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में केवाईसी और पैन अपडेट करने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। हनुमान फाटक निवासी बुजुर्ग उमाशंकर से जालसाज ने पांच लाख 24 हजार 998 रुपये ठग लिए। बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लाख 45 हजार 563 रुपये सीज करा दिया है।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से एक लिंक आया। उसके बाद एक मैसेज आया कि केवाईसी और पैन अपडेट कर दीजिए। अन्यथा की स्थिति में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित आपका एप ब्लॉक हो जाएगा।

इस पर उमाशंकर ने लिंक को क्लिक कर बैंक की अपनी आईडी, पासवर्ड और ओटीपी संबंधित विवरण डाल दिया। विवरण डालते ही उनके खाते से 24 हजार 999 रुपये कटने का मैसेज आया। फिर, उमाशंकर के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और कहा गया कि आपका केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है। दोबारा केवाईसी अपडेट करिए तो खाते से कट गया पैसा वापस हो जाएगा।

विज्ञापन

उमाशंकर ने बताया कि इसके बाद फिर फोन आया और कहा गया कि नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित एसबीआई मुख्यालय से सीनियर मैनेजर मोहित शर्मा बोल रहा हूं। मोहित शर्मा ने केवाईसी अपडेट करने को कहा और खाते से कटा हुआ पैसा वापस होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर उस लिंक पर बैंक की आईडी, पासवर्ड व ओटीपी का विवरण उन्होंने डाला तो खाते से चार लाख 99 हजार 999 रुपये कट गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लाख 45 हजार 563 रुपये सीज करा दिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें