फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वमेध अगस्तकुंडा निवासी प्रिया मुखर्जी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर महमूरगंज के चित्रार्थ दीक्षित के खिलाफ धोखाखड़ी, कूटरचित धमकी और गाली-गलौज मामले में भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। प्रिया मुखर्जी का आरोप है कि 2017 में वैभवी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रालि कंपनी रजिस्टर्ड हुई। इसमें पांच सदस्य जय नारायण सिंह, कामता प्रसाद वर्मा, तारा सिंह, प्रिया मुखर्जी, चित्रार्थ थे। 2021 में जय नारायण सिंह की मौत हो गई। इसके बाद चित्रार्थ कंपनी के फ्लैटों को बेचकर पैसा अपने खाता में डालने लगा। इसे लेकर कंपनी सदस्यों की मीटिंग हुई। 2022 में चित्रार्थ ने फर्जी कंपनी से रिजाइन लैटर तैयार करके कानपुर कंपनी के मुख्य कार्यालय में भेज दिया था। मामले की जानकारी होने पर सदस्यों ने कानपुर कार्यालय में इसकी जानकारी दी। 15 जुलाई 2023 को चित्रार्थ बनारस स्टेशन के सामने श्रीराम काॅलोनी में मिला था। वहां भी प्रिया के साथ दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन


एमबीए का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज -
मिर्जामुराद। क्षेत्र स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में एमबीए का छात्र आदित्य कुमार सोनी बीते 18 दिसंबर से लापता है। एक सहपाठी से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला और लापता हो गया। छात्र का मोबाइल भी बंद हैं। छात्र काॅलेज के समीप में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।
भदोही के चौरी क्षेत्र परसीपुर गांव निवासी छात्र के पिता रामकुंवर सेठ ने अपने बेटे की काफी तलाश के बाद मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छात्र के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


-
झाड़ियों में केले के पत्ते से ढकी मिली बाइक, पुलिस ने कब्जे में लिया
शिवपुर। हरिहरपुर रिंग रोड के किनारे शंकर नेत्रालय के पीछे झाड़ियों में केले के पत्ते से ढकी बाइक पुलिस ने बरामद की। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें