फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और बेटे पर धोखाधड़ी का केस, मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचा था मामला; कार्रवाई

Sun, 13 Jul 2025 05:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीएम योगी के दरबार में शिकायत पहुंचते ही गोरखपुर के कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 12 अक्टूबर 2024 में जनरेटर की सर्विसिंग के बाद कर्मचारी को पैसा नहीं दिया। इसी की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चंदौली के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और बेटे गौरव जायसवाल के खिलाफ जनरेटर मरम्मत का बकाया रकम 2.48 लाख रुपये नहीं देने और धोखाधड़ी मामले में गोरखपुर के कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पीड़िता मुन्नी सिंह की गुहार के बाद जनता दर्शन सीओ ने जांच के बाद कैंट थाने में केस दर्ज कराया। पिछले माह 12 जून को दर्ज मुकदमे में गोरखपुर पुलिस ने विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन


गोरखपुर के पैडलेगंज कालेपुर निवासी मुन्नी सिंह की तहरीर के अनुसार पति राजकिशोर सिंह जनरेटर रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। 12 अक्टूबर 2024 को महाराजगंज के निचलौल गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल के मुख्य प्रबंध निदेशक जवाहर जायसवाल व उनके बेटे निदेशक गौरव जायसवाल ने शुगर मिल का 200 केवी का जनरेटर सर्विसिंग कराया। 

353746 रुपये में महज 2 लाख का भुगतान किया, इसमें 153746 बाकी लगा दिया। इस बीच जवाहर जायसवाल ने 500 केवी का जनरेटर सर्विसिंग कराया और बिल 61480 रुपये में पति को 36659 रुपये भुगतान किया गया, शेष 24821 लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद वाराणसी के छावनी स्थित होटल रमाडा प्लाजा के 500 केवी जनरेटर रिपेयरिंग कराया। 169816 रुपये में 100000 का भुगतान किया गया। 69,816 बाकी शेष रह गया। कुल 248883 बाकी लगा दिए। पीड़िता ने कैंट पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल 2025 को जवाहर और उनके बेटे गौरव ने पति को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें