भदोही। कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर में हुए सौदागर हत्याकांड में शामिल चौथे और अंतिम अभियुक्त को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां सहीदुन्निसा ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में एक और आरोपी का नाम जुड़ गया था।
घमहापुर में सौदागर की 12 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। घटना वाले दिन पुलिस अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन ने भी मौका मुआयना किया और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थी। कुछ दिनों तक जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो एसपी ने चारो आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। भदोही कोतवाली प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौथे आरोपी हाशिम को मोढ़ बाजार के पास से दोपहर 12.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।