फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा किनारे फोरलेन से बढ़ेगी दिक्कत, आईआईटी बीएचयू के पूर्व वैज्ञानिक ने सड़क निर्माण पर उठाए सवाल

Wed, 05 Jul 2023 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रहे प्रो. चौधरी गंगा पर शोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि गंगा किनारे फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गंगा के अति रमणीय चंद्राकार स्वरूप को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा किनारे बनेगा फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा किनारे फोरलेन बनने से दिक्कत बढ़ेगी। बालू का जमाव होगा। घाटों पर कटान का खतरा भी रहेगा। यह कहना है वाराणसी के नदी वैज्ञानिक प्रो. यूके चौधरी का। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फोरलेन का निर्माण रुकवाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रहे प्रो. चौधरी गंगा पर शोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि गंगा किनारे फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गंगा के अति रमणीय चंद्राकार स्वरूप को नुकसान पहुंच सकता है। जल बहाव की स्थिति बदल सकती है। बालू का ढेर लगेगा। इसका असर दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों पर देखने को मिल सकता है। कटान का खतरा बढ़ खतरा बढ़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें