फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलाने का झांसा : चार युवकों से 30 लाख की धोखाधड़ी, दिया फर्जी नियुक्ति पत्र; ऐसे खुली पोल

Sat, 04 Jan 2025 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : चारों युवक प्रमाण-पत्र लेकर सेना के कार्यालय पहुंचे तब जाकर फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की पोल खुली। कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार युवकों से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। जालसाज ने नवयुवकों को कैंट छावनी स्थित नेहरू पार्क के समीप फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। नियुक्ति पत्र लेकर युवक सेना के कार्यालय पहुंचे तो जालसाजी की पोल खुली। पीड़ितों ने कैंट थाने में नामजद के खिलाफ धाेखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


जौनपुर के मड़ियाहू बुजुर्गा निवासी अवधेश यादव ने बताया कि वह 2019 में मड़ियाहू पीजी कॉलेज से एनसीसी कोर्स किया। कोर्स के दौरान उसकी जान पहचान आजमगढ़ के अमीरपुर सिहुका निवासी सूरज यादव से हुई। इस दौरान सूरज ने आर्मी सिविलियन पोस्ट (चतुर्थ श्रेणी) मद्रास कोर में नौकरी दिलाने की बात कही। उसने खुद को वहां पोस्टेड बताया।

 सूरज ने 7.50 लाख की मांग की। सूरज के दिए हुए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर किया। सूरज यादव की बातों में आकर अपने तीन अन्य दोस्तों अमित कुमार पाल निवासी जमालापुर जौनपुर, अभिषेक पाल निवासी लगधरपुर जौनपुर और नितिश यादव निवासी लगधरपुर जौनपुर से भी बात की और तीनों ने नौकरी पाने की लालच में 7.50 लाख रुपये के हिसाब से कुल 30 लाख रुपये सूरज के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन


कुछ दिनों बात सभी चारों दोस्त विभाग पहुंचे तो मालूम चला कि ऐसा कोई पद या वैकेंसी नहीं है। ऐसे में जब पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा तो आरोपी ने आठ अगस्त को फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। इस लेटर को लेकर जब सेना के कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि ये सब फर्जीवाड़ा और कूटरचित नियुक्ति पत्र है। जब पैसा वापसी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया और संपर्क से बाहर है। कैंट पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

1.75 लाख की चपत
गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोज कर कॉल करने पर लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को 175280 रुपये की चपत लग गई। महिला की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवास विकास कॉलोनी, दौलतपुर में रहने वाली कैसर जहां ने पुलिस को बताया कि उनका ब्लोअर खराब हो गया था। 

80 हजार निकालने का आरोप
बैंककर्मी आशुतोष कुमार के एकाउंट से फर्जी तरीके से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। शुक्रवार को जौनपुर निवासी आशुतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर को उसके मोबाइल पर केवाईसी अपडेट करने के लिए एक मैसेज आया था। जिसे चेक करने के बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उसके खाते से 80 हजार निकल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें