जयप्रकाशनगर। रेवती थाना क्षेत्र के अधसिझुआ गांव के समीप एक ईंट भट्ठा के गड्ढा में बृहस्पतिवार को खेलते समय एक मजदूर का छह वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गई।
झारखंड के धर्मपुर नौगिया गांव निवासी शत्रुघ्न चैटा पत्नी व बच्चों के साथ गोपालनगर पुलिस चौकी के अधसिझुआ गांव के समीप एक ईट-भट्ठा पर ईंट की पथेरी करने आया हुआ था। प्रतिदिन की भांति पति-पत्नी ईंट पाथ रहे थे और उनका छह वर्षीय पुत्र सागर कुमार बगल में खेल रहा था। खेलते-खेलते भट्ठा परिसर में पानी भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद भोजन करने के वक्त दम्पत्ति अपने बच्चे को ढूंढने लगे तो पास के पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। उसे पानी से निकालकर भट्ठे पर काम करने वाले लोग सोनबरसा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।