फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टैंकर की रॉन्ग साइड से चार वाहन भिड़े, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
हरहुआ के सोता महुआ क्षेत्र में हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातो महुआ के पास रविवार को इंडियन ऑयल के टैंकर की रॉन्ग साइड से आने के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में वाहन सवार सभी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंडियन ऑयल का टैंकर गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में क्विड कार, कंटेनर और मैजिक समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसों की वजह की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें