Varanasi News: दोहरीकरण के कारण वाराणसी से चलाई जाने वाली चार ट्रेनों को 23 से 30 जून तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 10 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई रेलखंड पर 27 किलोमीटर दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है। इस कारण वाराणसी से चलाई जाने वाली चार ट्रेनों को 23 से 30 जून तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 10 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें बनारस से मां बेल्हा देवी धाम तक चलने वाली 55141 विशेष ट्रेन और मां बेल्हा देवी धाम से प्रतापगढ़ जंक्शन से बनारस तक चलने वाली 55142 विशेष ट्रेन शामिल है।
इसी तरह गाजीपुर सिटी से प्रयागराज संगम तक चलने वाली ट्रेन नंबर 65117 और प्रयागराज संगम से गाजीपुर सिटी तक चलने वाली 65118 विशेष ट्रेन को 28 से 30 जून तक निरस्त किया गया है।