यूपी के मिर्जापुर में पिकनिक मनाने गए चार सैलानी अचानक वर्षा होने के कारण जल प्रपात में फंस गए। उनके साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर चारों युवकों को जलप्रपात से बाहर निकाला। पुलिस जंगल के रास्ते से घटनास्थल पर पहुंची थी।
जमालपुर थाना क्षेत्र के लोड़वा गांव निवासी कुलदीप पटेल (18), संदीप सिंह (22), कुणाल सिंह (25), विनय सिंह (29) सोमवार को पिकनिक मनाने लिखनिया दरी आए हुए थे। पहाड़ के पश्चिम एवं उत्तर दिशा की तरफ नदी के दूसरे छोर की तरफ चट्टान पर अपना मौज मस्ती कर रहे थे।
तभी शाम लगभग साढ़े छह के बाद झरने में तेज पानी का बहाव चलने लगा और बादल घिरने से अंधेरा छाने लगा जब लड़कों को निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं पड़ा तो वे चिल्लाने लगे। संयोग से उनके दो साथी किसी काम से बाहर आए थे। उन सबने वहां तैनात पुलिस को बताया। पुलिसकर्मियों ने अहरौरा थाने पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे सूचना मिली की अहरौरा थाना क्षेत्र के चुनादरी और लखनियादरी जल प्रपात के मध्य पहाड़ों के बीच से बह रहे पानी तेज धार में चार युवक फंसे हुए हैं। रात के अंधेरे में सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जलप्रपात पहुंचे।
काफी देर तक ढूंढने के बाद पानी के तेज धार में बहते दिखाई दिए चार युवकों को पुलिस ने युवकों को किसी तरह चट्टान पकड़ कर थोड़ी देर रुकने की बात कही। पुलिसकर्मी पहाड़ पर चढ़कर किसी तरह रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बात पुलिस ने जल प्रपात में फंसे युवकों निकाल कर उनकी जान बचाई।