फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: विज्ञान संस्थान के चार शोध छात्रों को मिलेगी पीएम रिसर्च फेलोशिप, साल के मिलेंगे इतने लाख रुपए

Tue, 14 Mar 2023 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भौतिकी विभाग के ताज कुमार, भौमिकी विभाग के प्रवीन कुमार कनौजिया, राजीव कुमार पांडेय और विपिन कुमार को फेलोशिप मिलेगी। प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप की समन्वयक डॉ. मौशुमी मुत्सुद्दी ने बताया कि पांच साल की फेलोशिप में शुरुआती दो साल तक 70 हजार रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष में 75 हजार और चौथे व पांचवें साल में 80 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू विज्ञान संस्थान के चार शोध छात्रों को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप मिलेगी। शोध छात्रों को पांच साल तक हर महीने निर्धारित फेलोशिप दी जाएगी। सालाना दो लाख रुपये अनुसंधान अनुदान के रूप में मिलेंगे।

विज्ञापन


भौतिकी विभाग के ताज कुमार, भौमिकी विभाग के प्रवीन कुमार कनौजिया, राजीव कुमार पांडेय और विपिन कुमार को फेलोशिप मिलेगी। प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप की समन्वयक डॉ. मौशुमी मुत्सुद्दी ने बताया कि पांच साल की फेलोशिप में शुरुआती दो साल तक 70 हजार रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष में 75 हजार और चौथे व पांचवें साल में 80 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस अवधि में दस लाख रुपये अनुसंधान अनुदान भी दिया जाएगा। शोध छात्रों की इस उपलब्धि पर विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, संकाय प्रमुख प्रो. मधुलिका अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें