राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रादेशिक कुश्ती खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर गोंडा के नंदनी नगर में लगाया गया है। शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची यूपी कुश्ती संघ ने जारी कर दी है। इसमें यूपी टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में वाराणसी के चार कुश्ती खिलाड़ी शामिल हैं। कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि महिला वर्ग में निवेदिता साई सेंटर की कशिश यादव और रजवाड़ी की अंशु जबकि पुरुष वर्ग में सिगरा स्टेडियम के आशु पाल और स्वामीनाथ अखाड़े के यशवंत गिरी शामिल हैं। राष्ट्रीय कुश्ती 20-22 अप्रैल तक कोटा, राजस्थान में खेली जाएगी।