फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक हैंडबॉल शिविर में काशी की 10 बालिकाएं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक हैंडबॉल शिविर में वाराणसी की 10 बालिकाएं प्रशिक्षण लेंगी। इसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 39वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मांडया जिले में 30 अप्रैल से 4 मई तक होगी। इसमें यूपी की टीम भी हिस्सा लेगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी हैंडबॉल संघ के समन्वय से लखनऊ के के डी सिंह बाबू स्टेडियम में 14 से 28 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इनमें अंतिमा मौर्या, काजल पटेल, अनेश सिंह, मानसी यादव, स्नेहा चौहान, रितिका पटेल, पायल यादव, सेजल सिंह, आकांक्षा और वंशिका प्रजापति शामिल हैं। ये खिलाड़ी डॉ आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें