फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूटपाट करने वाले चार बदमाश हत्थे चढ़े, जाइलो और असलहा बरामद

Wed, 19 Jul 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जाइलो, असलहा और अन्य सामान बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी की फूलपुर पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को बुधवार की भोर हल्की मुठभेड़ के बाद वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित रमईपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्त में आए बदमाशों की शिनाख्त शिवपुर के चमाव के राजन सिंह, रतन सिंह व रवि गौड़ और फूलपुर के मानापुर के दीपक वर्मा उर्फ दीपू के तौर पर हुई है। वहीं, इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चमाव के भीम गौड़ उर्फ पंकज, राजेश सिंह और मिर्जामुराद के मेहदीगंज का राजेश गुप्ता भाग निकले।

गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक जाइलो, कट्टा और चुराए गए गैस सिलेंडर व ट्रक की दो बैटरी बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिनव यादव ने फूलपुर थाने पर बताया कि थानाध्यक्ष अनिल सिंह अपनी टीम के साथ कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


रमईपुर मोड़ के पास एक जाइलो सड़क किनारे खड़ी दिखी तो थानाध्यक्ष उसके पास अपनी जीप रुकवाए। इस पर चालक तेजी से फूलपुर थाने की ओर जाइलो लेकर भागा तो थानाध्यक्ष ने वायरलेस से पहरे पर तैनात रविप्रकाश को बैरियर लगाकर रोकने की बात कही।

मगर, चालक बैरियर को तोड़ते हुए तेजी से बढ़ता गया। पीछे लगे थानाध्यक्ष ने करखियांव मोड़ के पास ओवरटेक कर जाइलो को रोका। इसी दौरान भीम, राजेश सिंह और राजेश गुप्ता भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में क्षेत्र की कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें