फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धन्नो' पर सवार होकर सात दिनों में मुंबई से जौनपुर पहुंचे चार युवक, बॉर्डर पर पकड़े गए

Mon, 04 May 2020 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ऑटो से जौनपुर पहुंचे चार लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दूसरे शहरों में फंसे लोग घर पहुंचने के लिए तरह-तरह का जतन कर रहे हैं। कोई साइकिल चलाकर घर लौट रहा है तो कई ऐसे हैं, जिन्होंने पैदल ही सैकड़ों किमी की दूरी नाप दी है। रविवार की शाम चार लोग 'धन्नो' पर सवार होकर मुंबई से जौनपुर पहुंचे। अंबेडकरनगर निवासी चारों को मुंगराबादशाहपुर सीमा पर पकड़कर पुलिस ने होम क्वारंटीन में रख दिया।

विज्ञापन


अंबेडकर नगर निवासी हरिपाल यादव, श्याम कुमार, बुद्धिराम और उमेश कन्नौजिया मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहकर ऑटो चलाते हैं। लॉकडाउन से पहले तक उनका सब ठीक चल रहा था, मगर इसके बाद ऑटो के साथ उनकी जिंदगी का पहिया भी थम गया। इसके बाद उन्होंने घर लौटने का फैसला कर लिया।

बस-ट्रेनें बंद होने के चलते हरिपाल ने अपने टेंपो (नाम धन्नो) में तेल भरवाया और फिर बारी-बारी सभी सात दिनों तक लगातार टेंपो चलाते हुए रविवार को जौनपुर पहुंचे। जंघई के पास बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ हुई और फिर उन्हें मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने चारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सब कुछ सामान्य होने पर उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत के साथ घर जाने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें