फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल सवारों को धक्का मार कार ट्रैक्टर से जा भिड़ी, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 09 Mar 2020 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में सोमवार की सुबह मोटर साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद भाग रही कार गोहिया गांव में खड़ी ट्रैक्टर में जा भिड़ी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। साइकिल सवार समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला गया। कार सवार बालक बाल-बाल बच गया। हादसे में घायल साइकिल सवार और कार सवार को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज निवासी रोशन किराए पर कार लेकर लालगंज के दुबार बहन की विदाई कराने आया था। वह बहन और उसके बच्चे को लेकर राबर्टसगंज वापस जा रहा था। रास्ते में खनवर मझारी के पास कार चालक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया।

इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। दो किमी आगे गोहिया गांव के पास कार खड़ी ट्रैक्टर में भिड़ गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मोटर साइकिल सवार अजय पटेल(20) पुत्र अवधनारायण पटेल, कार चालक अभिषेक पुत्र(36) अवधेश, रोशन पुत्र(34) अशोक गुप्ता निवासी राबर्ट्सगंज, स्वाती(26) पत्नी योगेश गुप्ता घायल हो गई। हादसे में स्वाती का तीन वर्षीय पुत्र देवांश बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें