फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले के लिए चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें कौन सी चलेगी ट्रेन

Sat, 09 Jan 2021 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

माघ मेला में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे चार मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 13 जनवरी से शुरू कर रहा है। ये ट्रेनें कैंट, मंडुवाडीह, वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर अप-डाउन करेगी। इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट वाले ही यात्री सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार 05153 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग ट्रेन 13 से 27 जनवरी, 10, 15, 26 फरवरी व 10 मार्च को मंडुवाडीह से रात 10.30 बजे खुलेगी। वापसी में 05153 स्पेशल ट्रेन दिन में 11 बजे प्रयागराज से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के8 व एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 10 कोच लगेंगे। 05151 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन 14, 28 जनवरी, 11, 16, 27 फरवरी व 11 मार्च को मंडुवाडीह से सुबह 6 बजे छूटकर कछवां, माधोसिंह से ज्ञानपुर होते हुए प्रयागराज रामबाग सुबह 10.5 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05152 स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग से सुबह 7.20 बजे चलेगी और सुबह 10.30 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।

05157 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी गोरखपुर से अपराह्न 3.30 बजे खुलेगी और रात 8 बजे सारनाथ, वाराणसी सिटी से 8.15 बजे, वाराणसी कैंट से 8.35 बजे, मंडुवाडीह से 8.50 बजे से होकर प्रयागराज रात 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05158 स्पेशल ट्रेन 11 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से सुबह 5.20 बजे खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

05155 भटनी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी को भटनी से रात 8.00 बजे खुलेगी और सारनाथ से रात 11.22 बजे, वाराणसी सिटी से 120.10 बजे, वाराणसी कैंट से 12.40 बजे, मंडुवाडीह से रात 1.00 बजे से होकर प्रयागराज जाएगी। वापसी में 05156 स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग से सुबह 9.00 बजे, खुलकर सुबह 11.40 बजे मंडुवाडीह, वाराणसी कैंट से दोपहर 12.10 बजे, वाराणसी सिटी से 12.30 बजे, सारनाथ से 12.42 बजे होकर शाम 4 बजे भटनी स्टेशन पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें