फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआरईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारी संगठन से निष्कासित, अखिलेश को मिली जिम्मेदारी

Fri, 04 Jul 2025 06:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बताया गया कि इन पदाधिकारियों को नोटिस का कोई जवाब नहीं दिए जाने और संगठन विरोधी कार्य जारी रखने के बाद फेडरेशन की कार्यकारिणी की मीटिंग में चारों पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित करने का सख्त निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
अखिलेश पांडेय को बधाई देते अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी की बैठक शुक्रवार को वर्चुअल हुई। इसमें देश की सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का समर्थन किया गया। 

विज्ञापन


इस बीच पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय, नरसिंह कुमार, राजेंद्र पाल, कमल उसरी को भ्रष्टाचार और संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन से निष्कासित कर दिया गया। 

एनईआरएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय को इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आईआरईएफ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि फेडरेशन में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन सचिव जुमेरदीन ने कहा कि फेडरेशन ने जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की बजाय संविधान के अनुसार कार्यकारिणी कमेटी की राय के मुताबिक चारों रेल नेताओं को 31 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बैठक में अध्यक्ष रवि सेन, अखिलेश पांडेय, कृष्ण कुमार, मनीष हरिनंदन, नरेंद्र पाल, मृत्युंजय कुमार, संदीप तिवारी, उमेद सिंह, किसानू भट्टाचार्य, पीके महापात्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें