फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: वाराणसी कमिश्नरेट में चार लखटिया, पांच-पांच लाख के दो इनामी; जानें मोस्ट वांटेड के नाम

Tue, 18 Nov 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी कमिश्नरे के कई ऐसे अपराधी हैं, जिनकी तलाश पुलिस नहीं कर पा रही है। बीकेडी, राजेश सिंह, वरुण सिंह, राकेश यादव, बिरादर यादव कई लोगों के नाम चर्चा में भी रहे हैं। अधिकतर के परिजनों का भी पता नहीं है।
विज्ञापन
वाराणसी कमिश्नरेट का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित शूटर बनारसी यादव और अरविंद यादव उर्फ फौजी, उर्फ कल्लू पर इनाम की राशि एक-एक लाख कर दी गई है। दोनों शूटरों के साथ ही कमिश्नरेट में एक-एक लाख इनाम के चार बदमाश हो गए। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या का आरोपी चौबेपुर के धौरहरा निवासी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी पर एक लाख का इनाम है। 

विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र में दरोगा अजय यादव के सीने में गोली मारकर पिस्टल लूटने वाले बिहार निवासी लल्लन सिंह पर भी एक लाख का इनाम है। डेढ़ दशक से फरार मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर गाजीपुर के रहने वाले पांच लाख के इनामी बाबू उर्फ उताउर्रहमान और शहाबुद्दीन है, जो भेलूपुर थाना क्षेत्र से वांछित है।

वहीं, 50-50 हजार इनामी में कोतवाली के कपिलेश्वर गली निवासी विश्वास नेपाली, चौबेपुर के पचरावा धन्नीपुर का रहने वाला अजीम अहमद, चोलापुर के गोसाईपुर निवासी सुनील यादव, हत्या मामले में जिला अस्पताल से फरार लखनऊ का रहने वाला मुख्तार शेख उर्फ सलीम है। वहीं, जंसा के दीनदासपुर निवासी मनीष सिंह पर 25 हजार का इनाम है। पूर्व में कैंट थाने से 50 हजार का इनाम था। 

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकतर के परिजनों का भी पता नहीं

कोविड काल में मुंबई से मनीष की गिरफ्तारी के बाद से इनाम राशि समाप्त हुई और अब जंसा के अस्पताल संचालक उदय वर्मा से एक करोड़ की रंगदारी मांगने में मनीष सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। यह मनीषा कोईराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में आरोपी है। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को भी इसकी तलाश है। 

पिछले माह रंगदारी के आरोपी मनीष के भाई सचिन सिंह को जंसा पुलिस ने मुंबई के मांटूगा रोड से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गैर जनपद के जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी का संरक्षण मनीष को मिला है। पुलिस के अनुसार इन मोस्ट वांटेड अपराधियों का लोकेशन हाल में वाराणसी समेत पूर्वांचल तक में नहीं मिली है। अधिकतर आरोपियों की फोटो और परिजनों तक की कोई थाह नहीं है।

बीकेडी बना हुआ है रहस्य, जिंदा है या मारा गया
अदालत में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या और चंदौली जिले के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह खलनायक के ऊपर भोजूबीर के अजय विहार कॉलोनी में फायरिंग के बाद इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी का नाम सामने आया। पुलिस ने बीकेडी, राजेश सिंह, वरुण सिंह, राकेश यादव, बिरादर यादव समेत सात लोगों के नाम कैंट पुलिस ने चिह्नित किए थे। 

पूर्वांचल में 2013 से पहले बीकेडी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। दो घटनाओं के अलावा पुलिस ने कभी भी बीकेडी को किसी मुकदमे में आरोपी भी नहीं बनाया। एक दशक के बाद भी पुलिस रिकॉर्ड में भले ही बीकेडी का नाम है, लेकिन जरायम से जुड़े लोगों में चर्चाएं है कि बीकेडी की हत्या हो चुकी है। कुछ लोग यह भी बताते है कि बीकेडी वेश बदलकर शहर में आवाजाही करता है। बीकेडी एक रहस्य की तरह बना हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनाइजर की हत्या के आरोपी बनारसी और फौजी है पेशेवर
21 अगस्त को सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की सिंहपुर में प्लॉट पर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार तीन बदमाशों में दो शूटरों ने गोली बरसाई थी। पहचान गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट निवासी बनारसी यादव और गाजीपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिमरा फैज निवासी अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू के रूप में हुई। 

पहले पुलिस ने इन पर 25-25 हजार इनाम घोषित किया और फिर अपर पुलिस आयुक्त अपराध की ओर से 50-50 हजार इनाम बढ़ाया था। अब कमिश्नरेट पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। मोबाइल का उपयोग नहीं करने के कारण इन दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बीच में इनकी लोकेशन कर्नाटक, मुंबई में मिली थी। एसटीएफ भी दोनों को तलाश रही है।
शूटरों की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपी बनारसी और फौजी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें