फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के धक्के से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंधरापुल चौराहे पर बुधवार देर शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से चार राहगीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सिगरा थाने की पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

अंधरापुल चौराहा के पास देर शाम साढ़े सात बजे रोडवेज कैंट डिपो की बस (यूपी 65बीटी0452) एक बाइक सवार मां और बेटे को टक्कर मार दी। इसके बाद एक एक्टिवा सवार युवती तस्मीना को भी टक्कर मार दी। मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि बस में फंसकर स्कूटी कुछ मीटर तक घिसटती रही। लोगों ने शोर मचाया तो चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही पहुंचे रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में शिवपुर निवासी ओंकार नाथ (55), लच्छीपुरा निवासी तस्मीया (25), पितारकुंडा निवासी साहिल वारसी (27) और उनकी मां नजमा बेगम (57) शामिल हैं। सिगरा थानाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें