बारिश से पहले पॉलिथीन से ढंके जाएंगे बिजली के बाक्स
बारिश से पहले बिजली के बाॅक्स पॉलिथीन से कवर किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक सात फुट ऊंचाई तक बिजली के पोल और बाॅक्स को कवर किया जाएगा। बारिश के समय विद्युत पोल में करंट उतरने की वजह से कई घटनाएं हो जाती हैं।
इसी सप्ताह हुई मानसून की पहली बारिश में डाफी और मकबूल आलम रोड पर बिजली के खंभे में करंट उतरने से मवेशी की मौत हो गई थी। बिजली निगम यह तैयारी सावन में कांवर यात्रा को ध्यान में रखते हुए भी की है। काशी के कांवरिया मांर्ग के सथ पोल, बॉक्स और ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर कवर किया गया जाएगा। 22 जुलाई से कांवर यात्रा शुरू होगी।
बिजली के पोल पर गिरा पेड़, आठ घंटे बिजली ठप
वाराणसी। टकटकपुर क्षेत्र के डाॅक्टर्स काॅलोनी बाउंड्री में लगा पेड़ शुक्रवार शाम बिजली के पोल पर गिर गया। इस वजह से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। पेड़ की चपेट में आने से एक रागीर भी घायल हो गया जिसे क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल भेजा।
सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से करीब दो घंटे तक लोंगो की आवाजाही प्रभावित रही। एसडीओ बाड़ालालपुर ने बताया कि पोल ठीक करने के बाद तार जोड़ दिया गया है। रात करीब साढ़े दस बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। पेड़ गिरने की वजह से टकटकपुर, गायत्री नगर, पार्वती नगर, शिव नगर, छत्रधारि नगर, महादेव नगर और पांडेयपुर की करीब 15 हजार से अधिक बिजली गुल रही। इस वजह से शाम को जलापूर्ति भी नहीं हो सकी।