जिले में खरीफ सीजन की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए चार दिन शेष हैं। विभाग की ओर से 10 मई की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को धान, मक्का और ढैंचा के बीजों पर 50 प्रतिशत का अनुदान (सब्सिडी) दी जाएगी। बीज वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने पीओएस मशीन का प्रयोग अनिवार्य कर दिया है। राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किसानों को धान और मक्का की संकर (हाइब्रिड) प्रजातियों के साथ-साथ सामान्य बीज भी रियायती दरों पर मिलेंगे। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि खरीफ 2026 की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है।