Varanasi News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के लालगोला निवासी अशरफ शेख उर्फ फिरोज ने हेरोइन दी थी। बाराबंकी जिले के टिकरा उस्मा निवासी मोहम्मद सलमान ने तीनों के आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सात किलो से ज्यादा हेरोइन की बरामदगी के मामले में अपर जिला जज (नवम) विनोद कुमार ने चार तस्करों अलाउद्दीन, मोहम्मद सलमान, सोमा देवी और रुमा विश्वास को दोषी करार दिया। अदालत ने मोहम्मद सलमान को दस वर्ष की सश्रम कारावास और दो लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनाई।
विज्ञापन
शेष तीन दोषियों को दस-दस वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपया जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बाराबंकी जिले के कटरा नवाबगंज का अलाउद्दीन, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की सोमा देवी व रुमा विश्वास के साथ हावड़ा से हेरोइन लेकर लखनऊ के रास्ते बाराबंकी जा रहा था।
तीनों हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से 28 अक्तूबर 2017 को कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां से बस से उन्हें लखनऊ जाना था। सूचना पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के निकास द्वार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई।