फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बिना परमिट के संचालित चार ऑटो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए काशी जोन में मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। सिगरा पुलिस ने कैंट स्टेशन के सामने चार ऑटो को सीज किया। बिना वैध परमिट के संचालित थे। तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम भी लगे थे। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से चलने वाले और बिना परमिट के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन वाहनों के कारण अक्सर शहर में यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने कैंट स्टेशन क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार ऐसे ऑटो की पहचान की गई, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन वाहनों के पास वैध परमिट नहीं थे। साथ ही, उनमें तेज आवाज वाले ध्वनि यंत्र भी लगे हुए थे, जो ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते हैं। पुलिस ने इन सभी चार वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें