फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुकान से ड्राई फ्रूट चोरी में दुकानदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुकान से ड्राई फ्रूट समेत मसाला चोरी करने के तीन आरोपियों और माल खरीदने वाले दुकानदार को कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात मच्छोदरी पार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों में मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव भोजपुर निवासी विशाल खरवार, अभिजीत कुमार और रवि जायसवाल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार शंभू नाथ केशरी को सिगरा के गोदाम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजय कुमार शर्मा की दुकान से माल चोरी किया था। माल को शंभू नाथ केशरी को बेचते थे। आरोपियों के पास से तीन सफेद बोरों में 22.257 किलोग्राम मखाना, एक कार्टन लौंग और चार बाल्टी में 42.800 किलोग्राम काजू भी जब्त किया गया। बरामद अन्य सामान में किशमिश, गिरी पाउडर, इलायची और जावित्री शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें