दीनापुर और संदहा में 3.99 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकासपरक विजन को गति देते हुए रविवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शहर के दो वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड संख्या 8 दीनापुर और वार्ड संख्या 17 संदहा में कुल 3.99 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मेयर ने वार्ड नंबर आठ दीनापुर में 1.41 करोड़ रुपये और वार्ड नंबर 17 संदहा में 2.58 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जल निकासी, बेहतर सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गली और मोहल्ले तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।