मोटर खराब होने के बाद भी ड्रोन उड़ेगा
संस्थान में निर्मित घावों के त्वरित उपचार करने वाली पांच छालों के अर्क से बनी आयुर्वेदिक औषधि पंचवल्कल से मरीजों का इलाज किया जाएगा। फिलहाल सर सुंदरलाल अस्पताल में पंचवल्कल का इस्तेमाल रोगियों पर हो रहा है।
एरो मॉडलिंग क्लब द्वारा इंटर आईआईटी ड्रोन सहित कई उन्नत ड्रोन प्रोटोटाइप का अनावरण होगा। इसमें एक फॉल्ट-टॉलरेंट कंट्रोल सिस्टम है, जो मोटर विफलता के बाद भी ड्रोन को उड़ने में मदद करेगा। साथ ही ये लैंडिंग या रिटर्न-टू-लॉन्च को सुनिश्चित करता है।
रोबोटिक्स क्लब एफपीजीए-पावर्ड वेयरहाउस बॉट का प्रदर्शन करेगा। इसरो का स्वायत्त हवाई नेविगेशन, खुरदरी सतहों पर चलने वाला स्पाइडर बॉट या कृत्रिम मकड़ा आदि प्रमुख आकर्षण होंगे।