केंद्र और राज्य सरकार की उपलबि्धयां गिनाएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक काशी क्षेत्र में ग्राम एवं बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 बड़े गांव या बस्तियों तथा छोटी विधानसभा में 30 बड़े गांव या बस्तियों का चयन किया जाएगा।
इस अभियान में पार्षद से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।