फुटबॉल नर्सरी की ओर से अंडर-14 बालक फुटबॉल मैच बृहस्पतिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित इंटर कॉलेज मैदान में खेली गई। इसमें कुमाऊं हीरोज ने फुटबॉल नर्सरी को 4-3 से हरा दिया। टीम की जीत के हीरो हैट्रिक लगाने वाले अयान रहे। टॉस फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने कराया।
टॉस जीतकर कुमाऊं हीरोज ने फुटबॉल किक किया जबकि फुटबॉल नर्सरी की टीम ने मैदान में साइड का चुनाव किया। मैच शुरू होते ही दोनों दोनों टीमों के बीच कांटे का मैच देखने को मिला। मैच का पहला गोल खेल के 22वें मिनट में कुमाऊं हीरोज के अल्तमश ने डी एरिया के लेफ्ट कॉर्नर से डायरेक्ट किक से किया और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुमाऊं हीरोज की टीम ने पलटवार किया और दो मिनट बाद ही फुटबॉल नर्सरी के फॉरवर्ड खिलाड़ी युवराज सिंह ने किया और टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फुटबॉल नर्सरी सरस यादव ने 25वें मिनट में गोल किया और जबकि कुमाऊं हीरोज के अयान ने पलटवार करते हुए गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में 40वें मिनट में सोनू ने फुटबॉल नर्सरी के लिए तीसरा गोल किया। इसके बाद अयान ने लगातार दो गोल कर हैट्रिक लगाई। इस तरह कुमाऊं हीरोज की टीम ने 4-3 से मुकाबला जीत लिया। हैट्रिक लगाने वाले अयान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रेफरी की भूमिका आंचल पटेल, कोमल और पार्वती ने निभाई।